फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजलीकर्मियों ने एसडीओ कार्यालय में शुरू किया धरना

Fri, 23 Jun 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 19- बरोदा रोड स्थित बिजली निगम के सिटी सब डिवीजन कार्यालय में धरने पर बैठे विभिन्न यूनियन
विज्ञापन
गोहाना। बिजली कर्मचारियों से साथ हुई मारपीट के विरोध में बरोदा रोड स्थित बिजली निगम के सिटी सब डिवीजन कार्यालय में विभिन्न यूनियन के सदस्यों ने धरना दिया। धरने की अध्यक्षता अनिल मलिक ने की और संचालन प्रदीप शर्मा ने किया। धरने में कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को 3 दिन में गिरफ्तारी किया जाए। गिरफ्तार न होने पर धरने को डिवीजन स्तर पर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

अनिल मलिक ने कहा कि 20 जून को कनिष्ठ अभियंता अनिल शर्मा व उसकी टीम के साथ उत्तम नगर में भाजपा नेता व उनके लोगों ने बिजली कर्मियों के साथ मारपीट की है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसके विरोध में कर्मचारी धरने पर बैठे है। बिजली कर्मियों को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का समर्थन मिल रहा है। सर्व कर्मचारी संघ गोहाना खंड के अध्यक्ष रमेश अत्री, सचिव सुरेश यादव, कथुरा खंड के अध्यक्ष दिलावर चहल, महासंघ गोहाना के अध्यक्ष संजीव स्वामी, सचिव सुभाष भट्टी, नगरपालिका कर्मचारी संघ की नेता वीरमति, सुनीता, हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव देवेंद्र दहिया, महेंद्र मलिक, विजेंद्र कादयान तथा आनंद आदि समर्थन देने के लिए पहुंचे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन गौड़ ने भी समर्थन दिया। धरने में रामराज, लहणा सिंह, नितेश कुमार, राजेश शर्मा, प्रदीप, नरेंद्र, बिजेंद्र, सुनील, दीपक तथा सत्यवान मौजूद रहे।

फोटो 19- बरोदा रोड स्थित बिजली निगम के सिटी सब डिवीजन कार्यालय में धरने पर बैठे विभिन्न यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें