फोटो 13. सोनीपत में भाजपा कार्यालय में ब्लॉक समिति सदस्यों के प्रशिक्षण सत्र के दौरान पूर्व मंत
सोनीपत। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कविता जैन ने कहा कि गरीब कल्याण ही राजनेता का ध्येय होना चाहिए। पार्टी का सच्चा सिपाही वही है, जो सरकार की योजनाओं को जानकर उनका लाभ शोषित, पीड़ित एवं वंचितों तक पंहुचाने में सहायक की भूमिका निभाए। वह जिला कार्यालय में ब्लॉक समिति सदस्यों के प्रशिक्षण सत्र के उद्घाटन पर संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि आमजन व असंगठित मजदूरों के कल्याण के लिए योजना बनाकर गरीब तक उनका हक पंहुचाने के लिए काम सरकार ने किया है। प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति को जानना जरूरी है। भाजपा राष्ट्र प्रथम, समाज द्वितीय एवं व्यक्तिगत स्वार्थ तृतीय के मूलमंत्र के साथ कार्यकर्ता का निर्माण करती है। इस दौरान जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, रमेश, सुखदीप बुखाना, रविंद्र दिलावर, मोनिका देवी, सुरेंद्र मदान, मुकेश बत्रा, नरेश वर्मा, चरण सिंह जोगी, मुकेश सैनी, अनिल ग्रोवर, वेद कालूपुर, नीरज आत्रेय, नरेंद्र पटवारी भी उपस्थित रहे।
फोटो 13. सोनीपत में भाजपा कार्यालय में ब्लॉक समिति सदस्यों के प्रशिक्षण सत्र के दौरान पूर्व मंत