फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी चौपाल : क्षेत्र का विकास करने वाले प्रत्याशी को ही देंगे अपना वोट

Tue, 24 Sep 2024 06:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। शहर के सार्वजनिक स्थानों पर लोग चुनाव पर ही चर्चा करते नजर आ रहे हैं। गोहाना में बस अड्डा के पास दुकानदार चुनाव पर इकट्ठा होकर चुनाव पर चर्चा करते नजर आए। दुकानदारों ने कहा कि वह इस बार केवल ऐसे प्रत्याशी को वोट देंगे जो उनके हलका का विकास करने वाला होगा। कोरे वादे करने वाले को नहीं, बल्कि ईमानदार छवि के प्रत्याशी को अपना नेता चुनेंगे।
विज्ञापन

राजेंद्र व जयपाल ने बताया कि इस बार भाजपा ने बाहरी प्रत्याशी को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने निवर्तमान विधायक को प्रत्याशी बनाया है। वहीं जजपा, आम आदमी पार्टी व बसपा से भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी ने चुनावी वादों की झड़ी लगाई हुई है। अस कारण लोग प्रत्याशी का चयन नहीं कर पा रहे हैं। सभी का मानना है कि इस बार न तो पार्टी देखी जाएगी और न ही वादों के फेर में उलझेंगे, केवल उसी प्रत्याशी को वोट देंगे जो हलके का विकास करने वाला होगा।
प्रदीप, अमित व जयप्रकाश ने कहा कि गोहाना को जिला बनाने को हर बार चुनावी मुद्दा बनाया जाता है, लेकिन अभी तक गोहाना को जिला नहीं बनाया गया है। न ही पश्चिमी बाईपास पर कोई प्रक्रिया शुरू की गई है। क्षेत्र में रोजगार के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई है। शहर में बिजली, पानी, रेलवे पुल, बाईपास, जलभराव की समस्या जैसे मुख्य मुद्दों पर कोई बातचीत नहीं करता। वह अपना वोट ऐसे प्रत्याशी को देंगे, जो क्षेत्र का विकास करवाने में और लोगों को सुविधाएं देने की बात करेगा। ऐसा प्रत्याशी हमारा नेता होगा, जो युवाओं के लिए रोजगार के रास्तों का सृजन करने वाला होगा। जो शहर की समस्याओं के समाधान की बात करेगा, केवल उस प्रत्याशी को वोट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें