गन्नौर। नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए 20 अगस्त को नगरपालिका परिसर में चुनाव होगा। चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही पार्षदों ने नए उपाध्यक्ष के लिए समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। उपाध्यक्ष का चुनाव पार्षदों की वोटिंग से होगा।
10 जनवरी 2025 को तत्कालीन उपाध्यक्ष दिनेश अदलखा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद से पद खाली है। लंबे समय से चुनाव की तारीख तय नहीं होने से पार्षदों में असमंजस बना हुआ था। अब तारीख घोषित होने के बाद संभावित दावेदारों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। किस पार्षद को कितना समर्थन मिलता है, इसका फैसला मतदान के बाद होगा।
एसडीएम प्रवेश कादियान ने बताया कि 20 अगस्त को निर्धारित प्रक्रिया के तहत चुनाव कराया जाएगा। चुनाव को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी करवाई जाएंगी। संवाद