गन्नौर। पटेल नगर में किराने की दुकान पर सामान लेने पहुंचे युवक ने 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर उनके कानों से सोने की बालियां चोरी कर लीं। गली नंबर पांच निवासी वेदकुमारी ने गन्नौर थाने में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह घर के पास किराने की दुकान चलाती हैं। कुछ दिन पहले वह दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान एक युवक सामान लेने आया और पीछे रखी स्नैक लाइट नमकीन मांगी। महिला सामान लेने पीछे गईं तो युवक ने मौका पाकर उनके दोनों कानों से बालियां निकाल लीं। कुछ देर बाद उन्हें चोरी का पता चला। बालियों का वजन करीब आधा तोला था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान में जुटी है। संवाद