फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रक पलटने से उसकी चपेट में आई बुजुर्ग महिला गंभीर घायल

Tue, 23 Jun 2026 05:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा (सोनीपत)। गांव मोहम्मदाबाद (प्रेमसुख नगर) में शिव मंदिर के पास ओवरलोड वाहन पलट गया। उसकी चपेट में आने से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। खाटू श्याम यात्रा पर रवाना होने से पहले यह हादसा हुआ। बुजुर्ग महिला का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है।
गोहाना निवासी सुदेश ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 13 जून की रात करीब आठ बजे वह अपनी मां पार्वती को खाटू श्याम यात्रा पर जाने के लिए बस में बैठाने के लिए गांव के शिव मंदिर पहुंची थी। इस दौरान रोहतक की तरफ जा रहा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गया।
विज्ञापन

आरोप है कि चालक ने शराब पी रखी थी। इससे पहले भी रास्ते में एक अन्य वाहन को टक्कर मारी थी। ट्रक के पलटने से पार्वती उसकी चपेट में आ गईं। वह वाहन के साथ कई फीट तक घिसटती चली गईं। हादसे में महिला के दोनों पैर, हाथ, छाती और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

ट्रक के नीचे से निकालकर पार्वती को पीजीआई में भर्ती करवाया गया है जबकि चालक मौके से भाग गया। सुदेश का आरोप है कि आरोपी पक्ष परिवार को शिकायत वापस लेने के लिए धमकियां दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें