फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। थाना खुर्द गांव के पास सोमवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला निर्मला की मौत हो गई। वह अपने दोहते हर्ष के साथ मंडौरा गांव की तरफ जा रही थीं। पुलिस ने स्वजन की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना खुर्द निवासी सतबीर ने बताया कि सोमवार देर शाम उसका दोहता हर्ष और उसकी भाभी निर्मला घर से मंडौरा गांव की तरफ धर्मशाला में अपने बेटे देवेंद्र को बुलाने के लिए जा रहे थे। दोनों धर्मशाला के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आई कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए निर्मला को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें