राई। गांव रसोई के अड्डे पर वाहन का इंतजार कर रहे बुजुर्ग को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। ग्रामीण हारून ने कुंडली थाना पुलिस को बताया उनके ताऊ मोहम्मद (75) किसी काम से बाहर जाने के लिए अड्डे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दिल्ली में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।