फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: दर्दनाक... पराठे खाने आए दिल्ली के युवक की हादसे में मौत, घायल दोस्त का काटना पड़ा हाथ

Thu, 17 Oct 2024 01:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)

सार

चार दोस्त दिल्ली से दो बाइक पर सवार होकर मुरथल आए थे। एक बाइक सवार दो दोस्तों को ईको ने टक्कर  मार दी। हादसे में दिल्ली के हर्ष विहार निवासी युवक का हाथ काटना पड़ा। वहीं दोस्त की मौत हो गई। 12 अक्तूबर की देर शाम को पराठे खाने आए थे। देर रात सवा 12 बजे बीसवां मील के पास हादसे का शिकार हुए थे।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर बीसवां मील चौक के पास ईको वैन की टक्कर से बाइक सवार दिल्ली के युवक की मौत हो गई और उनके दोस्त घायल हो गए। घायल का दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान हाथ काटना पड़ा। दोनों अपने दो अन्य दोस्तों संग मुरथल पराठे खाने आए थे। पुलिस ने घायल के बयान पर ईको चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित हर्ष विहार निवासी विशाल गुप्ता ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह बैंक में लोन एजेंट का काम करते हैं। वह नई दिल्ली निवासी अपने दोस्त अंकित गुप्ता, अभिषेक, मनीष के साथ 12 अक्तूबर की देर शाम पराठे खाने मुरथल के ढाबा पर आए थे। देर रात वह वापस दिल्ली जा रहे थे।

एक बाइक पर वह तथा अंकित और दूसरी बाइक पर मनीष व अभिषेक बैठे थे। विशाल गुप्ता ने बताया कि देर रात करीब सवा 12 बजे जब वह बीसवां मील चौक से आगे पहुंचे तो उनकी बाइक को ईको वैन ने टक्कर मार दी। इससे वह तथा अंकित बाइक सहित कार के साथ घिसटते चले गए। हादसे में उसे व अंकित को गंभीर चोट लगी। उसने उनसे आगे चल रहे दोस्तों को कॉल कर हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन


दोस्तों ने उन्हें पहले नागरिक अस्पताल व बाद में बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से विशाल को आंबेडकर अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया। उनका दोस्त अभिषेक उन्हें लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल दिल्ली ले गया। जहां उपचार के दौरान उनका बायां हाथ काटना पड़ा।

अब उन्हें पता लगा कि अंकित गुप्ता की दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहां एम्स की पुलिस चौकी में नियुक्त एसआई अशोक ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें