संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। कालका से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह 10:35 बजे रोहतक रोड आरओबी के पास हुआ। लोको पायलट संतोष कुमार से इसकी सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी।
जीआरपी थाने के जांच अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह कालका से दिल्ली शताब्दी ट्रेन रोहतक रोड आरओबी के पास पहुंची तो लाइन पार कर रहे करीब 70 वर्षीय व्यक्ति उसकी चपेट में आ गए।
इससे वह लाइन के किनारे गिरे और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बुजुर्ग के पास स्टील का डोगा मिला है। वह क्रीम रंग का कुर्ता व सफेद रंग का पायजामा पहने हुए हैं। सिर पर टोपा और काले रंग का स्वेटर पहन रखे हैं। शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।