फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग किसान की मौत

Sat, 03 Feb 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत गांव रोहट के पास हादसे में क्षतिग्रस्त किसान की स्कूटी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गांव रोहट के पास खेत से लौट रहे किसान की स्कूटी को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने किसान के गांव के ही कार चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार व स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव रोहट निवासी संजीव उर्फ सोनू ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनके पिता स्कूटी पर सवार होकर खेत में गए थे। खेत से वापस लौटते समय कंवाली मोड़ पर गांव की तरफ से विपरीत दिशा से आ रहे कार चालक ने उनके पिता की स्कूटी को टक्कर मार दी। वह घटना के समय अपने परिचित सुंदर के साथ कंवाली मोड़ के पास खड़े थे। उन्हें हादसे का पता लगा तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनके पिता की स्कूटी को कार ने टक्कर मार रखी थी। चालक हादसे के बाद कार छोड़कर भाग गया था। उन्होंने भागते कार चालक की पहचान कर ली थी। वह उनके गांव का दीपक था। जिस पर पुलिस ने कार चालक को नामजद कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें