खरखौदा। बरोणा मार्ग पर बाईपास से आगे फ्लाईओवर के नीचे अज्ञात वाहन चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।
पुलिस ने महेंद्र के बेटे विनोद की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विनोद का कहना है कि शनिवार की सुबह करीब सवा छह बजे उनके पिता महेंद्र खरखौदा से साइकिल लेकर घर की तरफ बरोणा जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी के फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। संवाद