गोहाना। गांव जौली में घर से लाठ लाख रुपये और जेवर चोरी हो गए। मकान मालिक की शिकायत पर गोहाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव जौली निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि उन्होंने झज्जर के मातंड व भदाना गांव में घेवर बनाने के स्टाल लगा रखे थे। 29 जुलाई को भदाना गांव के स्टाल को बंद कर दिया था। दोनों स्टाल से पूरे सीजन में हुई कमाई के आठ लाख रुपये लाकर घर की अलमारी में रखे थे।
अलमारी में उनकी बहू का मंगलसूत्र, अंगूठी व हार भी रखा हुआ था। शनिवार-रविवार की रात को वह अपने कमरे में सो गए। उनकी कमीज में अलमारी की चाबी थी। उसे कमरे की खिड़की में टांग दिया था।
वह सुबह जगे तो अलमारी खुली मिली। चोर आठ लाख रुपये व जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद