फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना में ट्रामा सेंटर शुरू कराने का प्रयास : डीसी

Thu, 12 Mar 2026 07:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल गोहाना में निरीक्षण के दौरान दवाइयों को चेक करते डीसी सुशील सारवान। स्रोत : संवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। डीसी सुशील सारवान ने वीरवार को नागरिक अस्पताल गोहाना का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गोहाना में जल्द ही ट्रामा सेंटर शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा शवगृह के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीसी ने अस्पताल की लैब में हो रहे टेस्ट और आपातकालीन सेवाओं को भी देखा। साथ ही फार्मेसी में रखी दवाइयों की एक्सपायरी डेट चेक की। उन्होंने कहा कि वह अस्पताल में दी जा रही सेवाओं से संतुष्ट हैं। डीसी ने मरीजों से भी बातचीत की। अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन की पुरानी मांग के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर ड्यूटी लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें