खरखौदा। भारत से आयात होने वाले सामान पर अमेरिका की ओर से टैरिफ बढ़ाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। साथ ही उन्होंने दिल्ली चौक पर प्रदर्शन कर अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। नगर पालिका अध्यक्ष हीरा लाल ने कहा कि भारत की बढ़ती वैश्विक शक्ति अमेरिका को नहीं पच रही है। यही कारण है कि अब अमेरिका भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। संवाद