फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के लाभ बताए

Sat, 25 Apr 2026 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं व स्वास्थ्य विभाग की टीम। विभाग
विज्ञापन
खानपुर कलां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर कलां की ओर से कन्या गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. हेमंत ने छात्राओं को बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस एक सामान्य संक्रमण है, जो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकता है। इस संक्रमण से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण आवश्यक है। उन्होंने ने छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के लाभ, इसकी सुरक्षा और सही उम्र में टीका लगवाने के महत्व के बारे में जानकारी दी। किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य सुमिता सिंह ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना है। स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें