फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चौक पर भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत धन्ना भगत की मनाई जयंती

Sat, 25 Apr 2026 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना के चौधरी छोटू राम चौक पर धन्ना भगत की जयंती मनाते मोर्चा के सदस्य। स्रोत : संस्था - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोहाना। पुराना बस स्टैंड स्थित चौधरी छोटू राम चौक पर धन्ना भगत की जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता डॉ. समुद्र दास ने कहा कि धन्ना भगत भक्ति आंदोलन के प्रमुख संतों में से एक थे। वे राजस्थान के एक साधारण किसान थे लेकिन भक्ति और भगवान के प्रति समर्पण के कारण लोगों के दिलों में खास जगह बना गए।
विज्ञापन

जयंती समारोह की अध्यक्षता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की। उन्होंने कहा कि धन्ना भगत संत रामानंद के शिष्य थे और उनकी प्रेरणा से उन्होंने अपना जीवन भक्ति मार्ग में लगा दिया।
कार्यक्रम में मोर्चा के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया ने कहा कि धन्ना भगत के भजन सिख धर्म के पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं, जो उनकी सादगी और सच्ची भक्ति को दिखाते हैं। इस मौके पर विजेंद्र सैनी, अनिल शर्मा, धर्मवीर, नरेंद्र चोपड़ा, राज सिंह पवार, व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें