फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना रोडवेज की बसों में शुरू होगी ई-टिकटिंग, बस अड्डे पर 76 मशीनें पहुंची

विज्ञापन
गोहाना बस अड्डे में खड़ी बसें। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना। अब गोहाना बस अड्डे के परिचालक यात्रियों को टिकट पंचिंग कर नहीं देंगे, बल्कि एक बटन दबाते ही टिकट बाहर आएगा। रोडवेज बसों में जल्द ही ई-टिकट की सुविधा शुरू हो जाएगी। मुख्यालय की तरफ से गोहाना बस अड्डे के में ई-टिकटिंग की मशीने भेज दी गई हैं।
विज्ञापन

इससे पहले परिचालकों को प्रशिक्षण दिया गया। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सरकार के निर्देश आने के बाद सभी रूटों पर ई-टिकटिंग चालू कर दी जाएगी। गोहाना बस अड्डे में यात्रियों को ई-टिकट सुविधा देने के लिए करीब 76 ई-टिकटिंग मशीन भेजी गई हैं। इससे पहले सभी परिचालकों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। अब गोहाना बस अड्डे में ई-टिकटिंग प्रणाली चालू करने की तरफ कदम उठाए जा रहे है। शुरुआती चरण में कुछ रूटों पर ई-टिकटिंग शुरू की जाएगी। अगर व्यवस्था ठीक रहती है तो उसके बाद सभी रूटों पर ई-टिकटिंग प्रणाली को अनिवार्य कर दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि ई-टिकटिंग प्रणाली से जहां परिचालकों को टिकट बनाने में कम समय लगेगा, वहीं किराया संबंधी परेशानी भी दूर होगी।
गोहाना बस अड्डे में ई-टिकटिंग मशीनें पहुंच चुकी हैं। परिचालकों को भी प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्यालय के निर्देश आने के बाद बस अड्डे में ई-टिकटिंग प्रणाली को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शेर सिंह, डीआई, सब डिपो रोडवेज, गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें