फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ओलंपियन रवि दहिया के गांव नाहरी में कुश्ती स्टेडियम के लिए 11.14 करोड़ का ई-टेंडर जारी

विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गांव नाहरी में ​स्थिति भूमि जहां इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। स्रोत
विज्ञापन
सोनीपत। ओलंपियन रवि दहिया की जन्मभूमि गांव नाहरी में आधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने गांव में प्रस्तावित कुश्ती स्टेडियम के निर्माण के लिए 11.14 करोड़ रुपये का ई-टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण अवधि 18 माह तय की गई है। टेंडर जारी होने की सूचना से गांव के पहलवानों, युवाओं और ग्रामीणों में उत्साह है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकार से टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराने और इसे तय समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने की मांग की है। ग्रामीण पदम सिंह दहिया, पूर्व प्रधान रविंद्र दहिया, राकेश दहिया, मुकेश कुमार, नीरज कुमार, सुशील कुमार, विक्रम दहिया, साहब सिंह दहिया, डॉ. सतबीर सिंह, विजयपाल दहिया, प्रमोद दहिया, अशोक दहिया, रमेश नंबरदार, राहुल दहिया, शिव कुमार और प्रीतम दहिया ने खुशी जताई।
निविदा प्रक्रिया के तहत ठेकेदार 28 सितंबर को दोपहर एक बजे तक ऑनलाइन बोली जमा कर सकेंगे। 21 सितंबर को प्री-बिड बैठक होगी। पोर्टल पर पंजीकृत ठेकेदारों को अर्नेस्ट मनी जमा करने से छूट दी गई है।
विज्ञापन


2021 में स्टेडियम बनाने की घोषणा की गई थी घोषणा
रवि दहिया के टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद 18 अगस्त 2021 को गांव नाहरी में आयोजित सम्मान समारोह में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुश्ती स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद से ग्रामीण इसके निर्माण का इंतजार कर रहे थे। अब टेंडर जारी होने से वर्षों पुरानी मांग के पूरा होने की उम्मीद जगी है।

बेटियों को भी मिलेगा बेहतर मंच
गांव नाहरी की पहचान लंबे समय से कुश्ती की प्रतिभाओं के लिए रही है। ग्रामीणों का कहना है कि स्टेडियम में आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं मिलने से पुरुष पहलवानों के साथ महिला खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर वातावरण मिलने से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं के उभरने की उम्मीद है।
-
खिलाड़ियों और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब सिरे चढ़ सकेगी। इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ी गई। स्टेडियम नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गांव के बेटों ने अंतरराष्ट्रीय फलक पर नाम रोशन किया है। अब गांव की बेटियां भी बेहतर सुविधाएं मिलने के बाद देश-विदेश में गांव का नाम रोशन कर सकेंगी।
पदम सिंह दहिया, सामाजिक कार्यकर्ता
रवि दहिया के बाद गांव की नई पीढ़ी भी कुश्ती में देश का नाम रोशन कर सकती है। आधुनिक सुविधाएं मिलने से खिलाड़ियों को काफी लाभ होगा। पूरी उम्मीद है कि अब गांव से अधिक से अधिक खिलाड़ी निकल सकेंगे।
हंसराज, पहलवान
11.14 करोड़ रुपये का टेंडर जारी होना पूरे गांव के लिए खुशी का विषय है। अब निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। गांव की प्रतिभाओं को बेहतर मंच तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
रविंद्र दहिया, पूर्व प्रधान, गांव नाहरी
स्टेडियम की घोषणा के बाद से खिलाड़ी इसका इंतजार कर रहे हैं। निर्माण जल्द शुरू होने से गांव के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। बेटियों के लिए भी उत्कृष्ट सुविधाएं मिलने से वे देश का मान बढ़ाएंगी। निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
वर्षा रानी, सरपंच, गांव नाहरी

फोटो :: सोनीपत के गांव नाहरी में स्थिति भूमि जहां इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। स्रोत

फोटो :: सोनीपत के गांव नाहरी में स्थिति भूमि जहां इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। स्रोत

फोटो :: सोनीपत के गांव नाहरी में स्थिति भूमि जहां इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें