सोनीपत। नागरिक अस्पताल से बुधवार को बुजुर्ग का ई-रिक्शा चोरी हो गया। बुजुर्ग बीमार पत्नी का इलाज कराने के आए थे। उन्होंने ई-रिक्शा पार्किंग में खड़ा किया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-27 की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव तिहाड़ कलां निवासी बलवान अपनी पत्नी के साथ दवा लेने के लिए अस्पताल आए हुए थे। उन्होंने अपना ई-रिक्शा अस्पताल परिसर की पार्किंग में खड़ा किया था। लगभग आधे घंटे के बाद जब वह लौटकर आए तो पार्किंग से ई-रिक्शा गायब था।
बलवान ने बताया कि ई-रिक्शा ही उनकी जीविका का साधन था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।