राई। नेशनल हाईवे-44 पर राई खेलकूद स्कूल के पास सर्विस रोड पर बस की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। राई थाना पुलिस ने बेटे की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव जाखौली निवासी सचिन ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनके पिता ब्रिजपाल ई-रिक्शा चलाते थे। वह रविवार शाम को किसी काम से ई-रिक्शा लेकर राई से कुंडली जा रहे थे। जब वह राई खेलकूद स्कूल के पास पहुंचे तो एक बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। वह मौके पर पहुंचे और अपने पिता को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।