फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अनधिकृत कॉलोनियों पर कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिलाधीश नेहा सिंह ने जिले के शहरी एवं नियंत्रित क्षेत्रों में अनधिकृत कॉलोनियों और अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। ये नियुक्तियां हरियाणा के 1963 और 1975 के अधिनियमों के तहत की गई हैं। निर्धारित तिथियों पर अधिकारी पुलिस और संबंधित विभागों के साथ समन्वय करेंगे।
विज्ञापन

5 अक्तूबर को सहायक नगर योजनाकार गरिमा सदर, सिटी, सेक्टर-27 और सिविल लाइन क्षेत्रों की ड्यूटी मजिस्ट्रेट होंगी। 8 अक्तूबर को सहायक नगर योजनाकार अनिल कुमार खरखौदा क्षेत्र संभालेंगे। 13 अक्तूबर को पंचायत राज के उपमंडल अधिकारी सचिन कुमार गन्नौर-बड़ी क्षेत्र के लिए नियुक्त हुए। 15 अक्तूबर को जिला नगर योजनाकार अधिकारी नीलम शर्मा राई, बहालगढ़ और कुंडली क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगी।
22 अक्तूबर को गरिमा फिर सदर, सिटी, सेक्टर-27 और सिविल लाइन क्षेत्र में रहेंगी। 28 अक्तूबर को लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता अशोक कुमार गोहाना के शहरी एवं नियंत्रित क्षेत्र के ड्यूटी मजिस्ट्रेट होंगे। जिलाधीश ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्दे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें