फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लड़ाई के दौरान दो सांड़ों ने बुजुर्ग को किया घायल

Tue, 16 Dec 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 21: सोनीपत के गन्नौर में बैलों की लड़ाई के दौरान संतुलन बिगड़ने से गिरी महिला। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
गन्नौर। शहर में लावारिस गोवंशों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। वार्ड नंबर 10 में सोमवार को दो सांड़ों के आपस में भिड़ने से बुजुर्ग महिला प्रेमलता गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

घटना के समय प्रेमलता गली में मौजूद थीं। अचानक दो सांड़ आपस में लड़ने लगे। इससे घबराकर प्रेमलता वहां से हटने की कोशिश में गिर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनके गिरते ही दोनों सांड़ उनके ऊपर चढ़ गए। इससे उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने किसी तरह प्रेमलता को सांड़ों के नीचे से निकाला।
प्रेमलता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सांड़ों की लड़ाई प्रेमलता के घर के पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका सचिव से लावारिस पशुओं को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें