फोटो 15: सोनीपत के गन्नौर में गढ़ी झंझारा रोड पर दबाई जा रही सीवर लाइन का निरीक्षण करते एसडीएम प
- फोटो : संवाद
गन्नौर। एसडीएम प्रवेश कादियान ने शनिवार को नगर पालिका और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ गढ़ी झंझारा रोड पर सीवरलाइन डालने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में पाया कि पांची जाटान रोड पर नाला ओवरफ्लो हो रहा है।
एसडीएम ने अगवानपुर रोड के पास आरओबी का निर्माण कर रही एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाएं। साथ ही नगर पालिका के अधिकारियों को आदेश दिए कि जब तक सीवरलाइन चालू नहीं हो जाती है तब तक नाले की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। गढ़ी झंझारा रोड पर सीवरलाइन डालने का कार्य करवा रहे नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की सुविधा का ध्यान रखें। उन्होंने अगवानपुर रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया।