फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रशासन की अनदेखी के चलते जाम लगने से रेलवे रोड पर निकलना हुआ मुश्किल

Sun, 13 Oct 2024 04:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16. सोनीपत के गन्नौर शहर के मुख्य बाजार में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। दीपवाली पर्व के नजदीक आने के चलते शहर के बाजार सजने शुरू हो चुके हैं। ऐसे में लोगों की भीड़ भी बाजारों में उमड़ रही है। इससे मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। समस्या से निपटने के लिए नगरपालिका व प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं। वहीं, अवैध पार्किंग व अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है।
विज्ञापन

नगरपालिका व पुलिस की सुस्ती के कारण अतिक्रमण ने फिर से अपने पांव पसारने शुरू कर दिए। दीपावली का पर्व नजदीक आ रहा है, इसके चलते बाजार में भीड़ उमड़ रही है। हर रोज रेलवे रोड शिव मंदिर पार्क के सामने व देवीलाल चौक पर जाम लग रहा है। इसमें दिन भर कई वाहन रेंगते दिखाई देते हैं, इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन की ओर से त्योहार को देखते हुए अभी तक यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के कोई इंतजाम नहीं किए हैं। जिससे आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


शहर में लोगों को जाम व अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए पुलिस व नगरपालिका को निर्देश दिए जाएंगे। शहर में जाम न लगे इसके लिए पीसीआर बाजार में घूमती रहे यह सुनिश्चित किया जाएगा। जो लोग गलत तरीके से बाजार में वाहन खड़ा करेंगे तो उनका चालान भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. निर्मल नागर, एसडीएम, गन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें