फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शस्त्र पूजन कर निकाली पथ संचलन यात्रा

Sun, 13 Oct 2024 04:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से दशहरा पर्व पर जागृति स्थल पर शस्त्र पूजन व पथ संचलन का आयोजन किया गया। संघ के वार्षिक कार्यक्रम में कई प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन के साथ की गई। इसके बाद शहरभर में पथ संचलन यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संघ के जिला सद्भावना प्रमुख डाॅ. अनिल दहिया ने बौद्धिक विकास व सामाजिक एकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता का संचार हो रहा है, यह पथ संचलन हिंदू समाज में आत्मविश्वास व जागरूकता को बढ़ाने का प्रतीक है। समाज को अपनी दिशा पहचानने की जरूरत है। सामाजिक सद्भावना के जिला प्रमुख अनिल ने कहा कि यह संघ का वार्षिक कार्यक्रम है, जिसे कोरोना महामारी के कारण कुछ वर्ष के लिए स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने पर कार्यक्रम को उत्साह व जोश के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि संघ का यह आयोजन सामाजिक एकता व सामुदायिक सशक्तिकरण का प्रतीक है, जो हिंदू समाज को अपनी जड़ों से जुड़ने व जागरूक होने का संदेश देता है। पथ संचलन यात्रा में स्वयंसेवकों ने पारंपरिक वेशभूषा में बैंड-बाजों के साथ भाग लिया। खरखौदा क्षेत्र में कई जगह यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम का समापन समर्पित समाज सेवा व राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में संघ के खंड कार्यवाह सतीश, सह खंड कार्यवाह रविंद्र, सुरेंद्र दहिया, खंड सद्भावना के प्रमुख दीपक, खंड प्रचारक प्रमुख सतपाल रोहणा, गोसेवा प्रमुख संदीप व जयकरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें