गोहाना। दिन में तेज धूप और रात सर्द होने की वजह से लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीज बढ़ गये हैं। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में सर्दी, बुखार व खांसी के मरीज बढ़े हुए हैं। इन दिनों रोजाना 100 से 120 मरीज खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने मरीजों को सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
बदलते मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भार पड़ सकती है। इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। मौजूदा समय में दिन में तेज धूप और रात में ठंड रहती है। ऐेसे में जो लोग लापरवाही कर रहे हैं वह सर्दी, खांसी, बुखार से ग्रस्त हो रहे हैं और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। वहीं अस्थमा और पेट के रोगियों को ज्यादा परेशानी जा रही है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सर्दी और जुकाम के मरीज आ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
क्या बोले चिकित्सक
मेडिसिन वार्ड की वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. सोनिका लांबा ने बताया कि इस सीजन में सबसे ज्यादा वायरल होता है नाक से वायरस प्रवेश करता है और शरीर में पहुंच जाता है। यह मौसम उसके लिए ठीक होता है। इस दौरान वायरस से बचने के लिए शरीर का तापमान बनाए रखने की जरुरत होती है।
वर्जन
सर्दी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी हैं। खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों का इलाज कर रहे हैं और सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई है कि वह मरीजों को बेहतर इलाज करें।
डॉ. धीरज, चिकित्सा अधीक्षक, बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां।