फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ओएचई तार टूटने से सवा 2 घंटे थक थमे रहे ट्रेनों के पहिए

Tue, 23 Sep 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर खड़ी ट्रेन, मौजूद यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेलवे लाइन (डाउन लाइन) पर मंगलवार सुबह पानीपत में ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) तार टूटने से झेलम एक्सप्रेस सहित छह सवारी गाड़ियों का परिचालन बाधित रहा। तार टूटने की वजह से करीब साढ़े 3 घंटे तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

झेलम एक्सप्रेस को पानीपत स्टेशन के पास जबकि दो सवारी गाड़ियों को पानीपत स्टेशन पर रोक दिया था। सवा 2 घंटे की मशक्कत के बाद इंजीनियरों ने तार को सही करके ट्रेनों का परिचालन दोबारा से सुचारु करवाया।
पानीपत के गोहाना रोड फ्लाईओवर के पास सुबह 6:55 बजे अंबाला-दिल्ली रेलवे लाइन पर ओएचई तार टूट गया। इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई। जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने पानीपत स्टेशन से इंजीनियरों की टीम को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

इंजीनियरों ने मशक्कत के बाद 9:15 बजे तक ओएचई तार को जोड़कर रेल यातायात को सुचारु करवाया। उधर, ओएचई तार टूटने से झेलम एक्सप्रेस को पानीपत स्टेशन के पास और कुरुक्षेत्र से सोनीपत के रास्ते हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाली व पानीपत से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर गाड़ियों को पानीपत स्टेशन पर रोक दिया गया।
नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस मुख्य लाइन से दिल्ली की ओर रवाना की गई। करीब सवा 2 घंटे बाद तार ठीक होने के बाद गाड़ियों का संचालन सुचारु हो सका। इसके बाद ही सभी ट्रेनों को सोनीपत की ओर रवाना किया गया। तार टूटने की वजह से अधिकतर गाड़ियां आधे से साढ़े 3 घंटे तक की देरी से सोनीपत पहुंचीं।

यात्रियों की सुविधा पर ध्यान दें अधिकारी
यात्री सुरेश गुप्ता, संदीप कुमार, प्रदीप, हैप्पी सिंह ने बताया कि वह सुबह दिल्ली जाने के लिए सोनीपत स्टेशन पर पहुंचे तो जानकारी मिली कि पानीपत स्टेशन के पास तार टूटने से गाड़ियाें का आगमन प्रभावित है। सोनीपत से काफी यात्री रोजाना दिल्ली काम पर जाते हैं। ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से उनको परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए ट्रेन का सफर बेहतर मानते हैं। रेलवे अधिकारियों को भी यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखना चाहिए।
ओएचटी तार टूटने से इन ट्रेनों का परिचालन रहा प्रभावित
ट्रेन संख्या नाम देरी से चली
11078 झेलम एक्सप्रेस 1:38 घंटे
64462 पैसेंजर ट्रेन 3:37 घंटे
64002 पैसेंजर ट्रेन 3:29 घंटे
64452 पैसेंजर ट्रेन 3:36 घंटे
64470 पैसेंजर ट्रेन 3:10 घंटे
64464 पैसेंजर ट्रेन 1:12 घंटे
64472 पैसेंजर ट्रेन 32 मिनट
अप-डाउन की यह ट्रेनें देरी से सोनीपत पहुंचीं
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 2:19 घंटे
20434 जम्मू मेल 1:14 घंटे

12217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 1:00 घंटा
14508 इंटरसिटी एक्सप्रेस 52 मिनट
64454 पैसेंजर ट्रेन 3:14 घंटे
12919 मालवा एक्सप्रेस 1:00 घंटा
64465 पैसेंजर गाड़ी 1:16 घंटे
11841 गीता जयंती 41 मिनट
64531 पैसेंजर ट्रेन 51 मिनट
अंबाला-दिल्ली रेल लाइन पर पानीपत स्टेशन के पास मंगलवार सुबह ओएचई तार टूटने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ। मामले की सूचना मिलते ही इंजीनियर टीम को मौके पर भेजकर समाधान कराकर ट्रेन परिचालन सुचारू करवाया दिया गया था। हालांकि यात्रियों को करीब 2 घंटे परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे भविष्य में यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए प्रयासरत रहेगा।
विज्ञापन

हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें