फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 करोड़ का बिजली बिल जमा नहीं कराने पर ओमेक्स सिटी का कनेक्शन काटा, एसडीएम से मिलने पहुंचे लोग, 15 लाख जमा कराने पर जोड़ा

विज्ञापन
एसडीएम विजय सिंह से मिलने पहुंचे ओमेक्स सिटी में रहने वाले लोग - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। एक करोड़ रुपये का बिजली बिल जमा नहीं कराने पर बिजली निगम के अधिकारियों ने ओमैक्स सिटी का बिजली कनेक्शन काट दिया। ऐसे में बिजली गुल होने पर ओमैक्स सिटी के फ्लैटों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद लोग एसडीएम कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे। जहां एसडीएम ने अपने हाथ खड़े कर दिए। लोगों की परेशानी को देखते हुए ओमैक्स सिटी प्रबंधन ने बिजली निगम के अफसरों को 15 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भेजा और 15 लाख रुपये शनिवार को जमा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम को अधिकारियों ने बिजली कनेक्शन जोड़ दिया।
विज्ञापन

ओमैक्स सिटी प्रबंधन की ओर से चार माह से बिजली बिल जमा नहीं कराया जा रहा। ऐसे में बिजली निगम के अधिकारियों ने पहले नोटिस जारी किया था। उसके बाद 1.20 करोड़ रुपये का बिल जमा नहीं कराने पर बिजली निगम ने पहले 19 जून व 23 जून को कनेक्शन काटे थे। इसके बाद लोगों ने पुलिस थाने से लेकर एसडीएम कार्यालय में जाकर ओमैक्स सिटी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद 30 जून को भी कनेक्शन काटा और कनेक्शन कटने पर ओमैक्स सिटी प्रबंधन ने 30 लाख रुपये जमा कराए थे। अब एक सप्ताह पहले ही बिजली निगम के अफसरों ने ओमैक्स सिटी प्रबंधन को बचा हुआ बिल का भुगतान करने का नोटिस थमाया था। उसके बाद भी ओमैक्स सिटी प्रबंधन ने कोई कदम नहीं उठाया तो बिजली निगम के अफसरों ने बिजली कनेक्शन काटना पड़ा। बिजली गुल होने के बाद जब लोग एसडीएम कार्यालय में पहुंचे, जहां एसडीएम ने लोगों के सामने अपने हाथ खड़े कर लिए। इसके बाद प्रबंधन ने 15 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बिजली निगम को दिया और 15 लाख रुपये शनिवार को जमा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद एसडीओ प्रदीप कुमार ने बिजली कनेक्शन को जुड़वा दिया। तब जाकर लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें