फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से स्वीफ़्ट डिजायर गाड़ी को टैक्सी में लेकर आने के बाद चालक पर हमला कर छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली। दिल्ली के सरिता विहार से नरेला जाने के लिए स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी को टैक्सी में लेकर आने के बाद चार युवकों ने गांव जांटी कलां के पास चालक पर हमला कर गाड़ी को लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर चारों फरार हो गए। हमलावरों के धक्का देने के दौरान चालक के गिरने के कारण उसका सिर पत्थर से टकरा गया। जिससे वह घायल हो गया। चालक के बयान पर कुंडली थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दिल्ली के सरिता विहार स्थित मदनपुर खादर के चौहान मोहल्ला निवासी शिव मंगल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी का टैक्सी में चलाता है। सरिता विहार के रहने वाले दो युवकों ने शनिवार को उसकी गाड़ी को नरेला जाने के लिए बुक किया था। वह उन्हें लेकर नरेला की तरफ चल दिया। रास्ते में उन्होंने कहा कि गांव ताजपुर मंदिर के पास उनका साथी खड़ा है। उसे लेकर चलना है। उन्होंने उसे बैठा लिया। बाद में कहा कि उनका एक दोस्त पल्ला गांव में है उसे भी लेकर चलना है। जिस पर वह पल्ला गए और वहां से एक युवक को बैठा लिया। वह चारों को बैठाकर जांटी कलां गांव की तरफ से नरेला जाने के निकल लिया। जांटी कलां के खेतों के पास उन्होंने लघुशंका का बहाना कर गाड़ी को रुकवा लिया। उसके गाड़ी रोकते ही युवकों ने उससे गाड़ी की चाबी छीनने का प्रयास किया। उसके विरोध करने पर दो युवकों ने उसके हाथ पकड़ लिए और तीसरे ने चाबी छीन ली। बाद में चौथे लड़के से उसे धक्का देकर गिरा दिया। गिरने से वहां पड़ा पत्थर उसके माथे में लगा। जिससे वह चोटिल हो गया। बाद में युवक उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। शिव मंगल गुप्ता ने मामले से कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। उसने युवकों के नाम पता होने से इंकार किया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वर्जन टैक्सी चालक ने चार युवकों पर जबरन कार लूटने के आरोप लगाया है। धक्का मारने से वह चोटिल भी हो गया। मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द युवकों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नरेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें