फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुफेरी बहन के घर आए युवक पर उसके बहनोई व मौसा ने किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव इस्माइला, रोहतक निवासी एक युवक ने अपने जीजा व मौसा पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। उसका कहना है कि उसकी बुआ की लडक़ी के ससुराल वालों ने ही उसे जरूरी कागजात लेने के लिए बुलाया था और जब वह अपनी बहन के ससुराल में पहुंचा तो उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने मटिंडू निवासी पिता-पुत्र पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस्माइला, रोहतक निवासी सुधीर का कहना है कि शुक्रवार को उसकी बुआ की लडक़ी के मटिंडू स्थित ससुराल वालों ने ही उसे जरूरी कागजात लेने के लिए बुलाया था। ऐसे में शाम को साढ़े सात बजे के करीब वह थाना कला निवासी अपने साथी अमित को लेकर अपनी बुआ की लडक़ी की ससुराल पहुंचा। इस दौरान उसने अमित को बाहर ही खड़ा कर दिया और कागजात लेने के लिए खुद अंदर चला गया। वह जैसे ही अंदर जाकर बैठा तो उसके जीजा ने पीछे से धारदार हथियार से अचानक हमला करते हुए गर्दन पर वार किया। अपने बचाव में वह जब उठकर भागने लगा तो उसके जीजा के पिता ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद उसके जीजा ने उस पर एक के बाद एक कई वार किए। ऐसे में जब उसने शोर मचाया तो बाहर गली में खड़ा उसका साथी अमित अंदर आ गया। जिसके बाद आरोपियों ने उसे दोबारा दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। अमित ने उसे उठाकर गाड़ी में बैठाया और इलाज के लिए पीजीआई, रोहतक में भर्ती करवाया। सूचना पाकर पीजीआई, रोहतक पहुंची पुलिस ने सुधीर की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें