फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टैक्सी को बुकिंग में लेकर आने के बाद चालक का अपहरण, बरामद कार में मिले खून के धब्बे

Thu, 30 Jan 2025 03:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24: चालक प्रमोद। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली से बागपत टैक्सी को बुकिंग पर लेकर आए चालक का अपहरण करने का मामला सामने आया है। मालिक का चालक से संपर्क टूटा तो उन्होंने जीपीएस में कार की लोकेशन देखी। कार की लोकेशन सोनीपत के कुमासपुर स्थित ओमेक्स सिटी की मिली। पुलिस की मदद से कार को बरामद कर लिया गया। कार में खून के धब्बे मिले हैं। चालक व बुकिंग करने वालों का सुराग नहीं है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से रेवाड़ी के गांव बगडवा अहीर हॉल नोएडा के सेक्टर-104 निवासी नवीन ने बताया कि मानवी टूर एवं ट्रैवल्स के नाम से दिल्ली में कार्यालय है। उनके पास छह टैक्सी हैं। 28 जनवरी को उनकी कार की ओला से बुकिंग आई थी। बुकिंग दिल्ली के लक्ष्मी नगर से उत्तर प्रदेश बागपत के लिए बुक हुई थी। जिन लोगों ने कार को बुक किया था वह उनके कार्यालय के पास आ गए।
आरोप है कि उन्होंने उनके चालक मूलरूप से बुलंदशहर के खुर्जा हॉल नोएडा के सेक्टर-104 निवासी प्रमोद से मुलाकात की। उन्होंने प्रमोद को बोला कि उन्होंने ओला की बुकिंग रद्द कर दी है। उन्होंने बागपत के लिए कार को दोबारा से बुक किया है। नवीन ने बताया कि प्रमोद ने उन्हें जानकारी दी कि दोनों युवकों के साथ बागपत जा रहे हैं, जबकि उस टैक्सी को नोएडा जाना था। प्रमोद ने उन्हें बताया था कि उनके साथ छनौली निवासी विशु व नूरपुर निवासी राजन शर्मा हैं। इन दोनों उनकी कार को बागपत के लिए बुक किया है।
विज्ञापन


बागपत से सोनीपत जाने की बात कही

नवीन ने बताया कि जब कई घंटे बाद भी चालक वापस नहीं आया तो उन्होंने जीपीएस से लोकेशन की जांच की। जिसमें कार की लोकेशन बागपत की मिली। उन्होंने जब चालक प्रमोद से बात की तो उन्होंने बताया कि वह दोनों को सोनीपत लेकर आ रहे हैं। वह दो घंटे तक वापस दिल्ली आ जाऐंगे। उन्होंने दो घंटे बाद दोबारा से फोन किया तो प्रमोद ने कॉल नहीं उठाई। जिस पर उसे शक हो गया।

टैक्सी चालक के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। कार के अंदर खून के निशान मिले है। जिस पर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन


अजीत सिंह, एसीपी मुरथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें