फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चालक को आई झपकी, वैन डिवाइडर से टकराई, पांच लोग घायल

Wed, 25 Jun 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :27 : सोनीपत के गांव रुखी के पास दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वैन - फोटो : kathua
विज्ञापन
गोहाना। दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे पर गांव रुखी के निकट वैन डिवाइडर से टकरा गई। वैन में सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के सुभाष ईको वैन चलाते हैं। वे दिल्ली से जींद की तरफ जा रहे थे। उनके साथ वैन में चार अन्य लोग सवार थे। वैन सुबह करीब पांच बजे एक्सप्रेस-वे पर गांव रुखी के निकट पहुंची तो चालक को झपकी आई गई। इससे वैन डिवाइडर से टकरा गई। चालक वैन मंे फंस गया। दमकल केंद्र गोहाना से टीम फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों और पुलिस ने वैन के आगे व पीछे लोहे की चेन बांधी और दूसरे वाहनों से खींचकर सुभाष को वैन से बाहर निकाला। वैन में सवार दूसरे व्यक्ति भी घायल हो गए, जिनको अस्पताल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें