फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कंटेनर की टक्कर से टेंपो पलटने से चालक और सवारियां घायल

Fri, 26 Dec 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बादशाही रोड पर हुए हादसे में टेंपो पलटने से चालक सहित सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद कंटेनर चालक भाग गया। टेंपो चालक ने थाना गन्नौर में शिकायत दी है। पानीपत जिले के गांव चुलकाना निवासी टेंपो चालक राहुल ने बताया कि वह सवारियां लेकर पांची गुजरान के सामने डीआईसीटी, बादशाही रोड पर टेंपो लेकर जा रहे थे। गलत दिशा में आए कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे उनका टेंपो पलट गया। हादसे में उसे और सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं। कंटेनर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें