फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बरोदा हलके के 11 गांवों में सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

Sun, 08 Jun 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24- इंदुराज नरवाल, विधायक, हलका बरोदा, सोनीपत। - फोटो : mathura
विज्ञापन
गोहाना। हलका बरोदा के 11 गांवों में पेयजल आपूर्ति एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है। इसके तहत 24.92 करोड़ रुपये खर्च कर विकास कार्य करवाए जाएंगे। सभी परियोजनाओं के पूरा होने से बरोदा क्षेत्र में पेयजल की सुविधा होने के साथ बेहतर पाइपलाइन व लोगों को जल वितरण प्रणाली का लाभ मिल सकेगा। इस कार्य को वर्ष 2025 के अंत तक प्रारंभ करवाया जाएगा।
विज्ञापन

स्वीकृत कार्यों का विवरण एवं खर्च राशि
गांव आहुलाना में मौजूदा डिग्गी की मरम्मत, नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं पाइपलाइन कार्य : 2.53 करोड़ रुपये
गांव बनवासा में डिग्गी की चहारदीवारी, टैंक व फिल्टर बेड की मरम्मत, नई पाइपलाइन कार्य : 3.13 करोड़ रुपये
गांव बरोदा मोर में शेष जल वितरण प्रणाली का निर्माण : 2.46 करोड़ रुपये
गांव बुटाना (खेतलान) में डीआई पाइपलाइन बिछाने का कार्य : 44.08 लाख रुपये
गांव बुटाना (कुंडू) में डीआई पाइपलाइन व मौजूदा बूस्टिंग स्टेशन की मरम्मत का कार्य : 40.12 लाख रुपये
गांव ईशापुर खेड़ी में डीआई पाइपलाइन एवं दो बूस्टिंग स्टेशनों की मरम्मत का कार्य : 56.74 लाख रुपये
कटवाल, आंवली, बिलबिलान में तीनों गांव में रॉ वाटर की उपलब्धता के कार्य : 7.08 करोड़ रुपये
गांव कटवाल में शेष जल वितरण प्रणाली व बूस्टिंग स्टेशन की मरम्मत का कार्य : 83.04 लाख रुपये
गांव रिवाड़ा में नया टैंक, पंपिंग सिस्टम से रॉ वाटर आपूर्ति व बूस्टिंग स्टेशन की मरम्मत का कार्य : 3.62 करोड़ रुपये
गांव धनाना व रिंढाणा में मौजूदा बूस्टिंग स्टेशन की मरम्मत, नई पाइपलाइन एवं जल वितरण प्रणाली का कार्य : 3.82 करोड़

सभी परियोजनाओं पर कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। यह सफलता क्षेत्र के सभी वर्गों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। बरोदा क्षेत्र के प्रत्येक गांव मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाने एवं संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं। आगामी समय में और भी योजनाएं क्षेत्र के विकास के लिए लाने के प्रयास किए जाएंगे। हलके की सड़कों के निर्माण, किसानों से जुड़ी सुविधाओं, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए मजबूती, निष्ठा व निरंतरता के आगे भी आवाज उठाता रहूंगा। -इंदुराज नरवाल, विधायक, हलका बरोदा, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें