फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दस गांवों में सुधरेगी पेयजल व्यवस्था, 18.31 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर

विज्ञापन
फोटो - बनवासा गांव के जलघर में भरा हुआ पानी। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। क्षेत्र के दस गांवों में पेयजल सप्लाई व्यवस्था सुधारने के लिए जलापूर्ति विभाग 18.31 करोड़ रुपये खर्च करेगा। प्रोजेक्ट के तहत जलघरों की मरम्मत, फिल्टर सिस्टम अपग्रेड करने, नहर से जलघर तक पाइप लाइन बिछाने और गांवों में नई पेयजल लाइनें डालने के काम किए जाएंगे। मुख्यालय से प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के कई गांवों में जलघरों की हालत खराब है। वहीं, कुछ जलघरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों को मांग के अनुसार पानी उपलब्ध कराने के लिए विभाग के अधिकारियों ने प्रपोजल तैयार कर मुख्यालय भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद अब कार्य एजेंसी को काम आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
गांववार होने वाले काम और खर्च
बनवासा: जलघर की चारदीवारी, तीन फिल्टर बेड और दो एसएस टैंकों की मरम्मत होगी। क्षतिग्रस्त पाइप लाइनें भी बदली जाएंगी। खर्च 3.14 करोड़ रुपये।
बरोदा मोर: हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए नई पाइप लाइनें डाली जाएंगी। खर्च 2.46 करोड़ रुपये।
छपरा: जलघर की चारदीवारी, पाइप लाइन और इनलेट चैनल की मरम्मत होगी। खर्च 46.22 लाख रुपये।
हुलाहेड़ी: जलघर की मरम्मत और पाइप लाइन डालने का काम होगा। खर्च 1.30 करोड़ रुपये।
ईशापुर खेड़ी: नई पाइप लाइन डालने और दो बूस्टिंग स्टेशनों की मरम्मत पर 56.74 लाख रुपये खर्च होंगे।
करेवड़ी व चिटाना: नहर से जलघर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था और नई पाइप लाइनें डाली जाएंगी। खर्च 5.40 करोड़ रुपये।
खानपुर कलां: नई पेयजल पाइप लाइनें डाली जाएंगी। खर्च 3.05 करोड़ रुपये।
किरलोद: सीएम घोषणा के तहत नई पाइप लाइनें डाली जाएंगी। खर्च 1.24 करोड़ रुपये।
महीपुर: नया जलघर और पंपिंग स्टेशन तैयार किया जाएगा। खर्च 4.87 करोड़ रुपये।
रतनगढ़: बूस्टिंग स्टेशन और मुख्य सप्लाई लाइन का निर्माण होगा। खर्च 1.20 करोड़ रुपये।
-
क्षेत्र के 10 गांवों की पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है। सभी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही कार्य एजेंसी को काम आवंटित किया जाएगा। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद गांवों में पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र लाठर, एसडीओ, जलापूर्ति विभाग, गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें