सोनीपत के विकास नगर निवासी डाॅ. नीलम सांगवान को वीरांगना अवार्ड से सम्मनित करते हुए। स्रोत: पाठ
सोनीपत। सिरसा के ऐलनाबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा विकास सम्मेलन-5 के दौरान विकास नगर निवासी डॉ. नीलम सांगवान को ‘वीरांगना अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिव्य युवा मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।
सम्मेलन में पांच देशों और 20 राज्यों से करीब 100 समाजसेवियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान महिलाओं को उनके साहस, नेतृत्व और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए वीरांगना अवॉर्ड प्रदान किया गया। में कार्यक्रम प्रतिभागियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का संदेश दिया। संवाद