फोटो 18: अवॉर्ड लेती हुई प्राचार्य डॉ. नीलम सांगवान
सोनीपत। विकास नगर स्थित हरियाणा वैदिक स्कूल की प्राचार्य डॉ. नीलम सांगवान को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर देहरादून में आयोजित सेमिनार में साउथ एशिया आइडल वुमन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ युवा अवॉर्डी गीतांजली, हिंदी अध्यापिका सुदेश कुमारी, सुषमा व बलवान को युग्म अलंकरण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. नीलम सांगवान व गीतांजली को शिक्षा के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए दिल्ली, झज्जर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।
फोटो 18: अवॉर्ड लेती हुई प्राचार्य डॉ. नीलम सांगवान