फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन दिन बाद मिला नहर में डूबे किशोर का शव, पोस्टमार्टम की बात पर भड़के परिजन

Fri, 17 Mar 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24: शव मिलने के बाद हुए विरोध के बीच पहुंचे एसीपी सतीश गौतम। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। गांव आहुलाना के निकट पश्चिमी यमुना लिंक नहर में सोमवार को अपने दोस्त के साथ नहाते समय डूबे 17 वर्षीय वसीम का शव तीसरे दिन बाद आहुलाना से कुछ दूरी पर मिला। शव मिलने के बाद थाना गन्नौर पुलिस ने वसीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की तो परिजनों ने इसका विरोध कर दिया। वसीम के शव को अपने गांव गढ़ी झंझारा ले आए। जिसके बाद एसडीएम अनुपमा मलिक, एसीपी सतीश गौतम, तहसीलदार रविंद्र हुड्डा टीम के साथ गांव में पहुंचे। काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। शव का पोस्टमार्टम करवाने का विरोध शुरू कर दिया। इस बीच अधिकारियों ने जैसे-तैसे ग्रामीणों को शांत कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मनाया। परिजन के मानने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को गांव गढ़ी झंझारा निवासी अकरम अपने साथी 17 वर्षीय वसीम के साथ अपनी बहन को बारहवीं की परीक्षा दिलवाने के लिए आहुलाना गांव के राजकीय स्कूल गए थे। अपनी बहन को परीक्षा केंद्र में छोडने के बाद अकरम व वसीम नहाने के लिए आहुलाना गांव के पास से गुजर रही पश्चिमी यमुना लिंक नहर पर पहुंच गए। जहां नहाते समय अचानक वसीम नहर में डूब गए थे। जिसके बाद से प्रशासन लगातार वसीम को ढूंढने के प्रयास कर रहा था। वीरवार को आहुलाना से कुछ ही दूरी पर वसीम का शव नहर में बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम का विरोध किया। अधिकारियों ने परिजनों को शांत करके शव कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल, सोनीपत में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया।

फोटो 24: शव मिलने के बाद हुए विरोध के बीच पहुंचे एसीपी सतीश गौतम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें