फोटो : सोनीपत के मोहाना में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ पर स्वयंसेवकों को जानका
सोनीपत। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से बीट्स मोहाना में 150 राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त सुशील सारवान ने किया। उपायुक्त ने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।