सेवानिवृत्त कर्मचारी को सम्मानित करते सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजीत सिंह। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। जिला पुलिस से शुक्रवार को पांच अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए। ऑनरेरी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, देवेंद्र सिंह, वेद सिंह, उप निरीक्षक महाबीर सिंह व उप अधीक्षक अधिकारी सतीश कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजीत सिंह और अन्य ने भावपूर्ण विदाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में कल्याण शाखा सोनीपत में तैनात निरीक्षक जसमेर, लाइन अफसर, पुलिस प्रवक्ता, प्रवाचक, पुलिस लाइन मोहरर व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।