फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खेवड़ा में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। विवाहिता के भाई ने उसकी दहेज के लिए फंदे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव खेवड़ा की रहने वाली पारुल (22) का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में पारुल के परिजनों ने उसकी दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पारुल के भाई यूपी के जिला बागपत के इंद्र गली निवासी सोनू ने बताया कि उसकी बहन पारुल की शादी उन्होंने 11 माह पहले ही खेवड़ा के मंजीत के साथ हुई थी। सोनू ने बताया कि उसकी बहन को शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। अब ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बहन को फंदे पर लटकाकर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने मामले में पति मंजीत, ससुर जोगेंद्र, सास अनीता, देवर संजीत व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया हैै। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रक्षाबंधन पर परिजनों को कहा था मार देंगे ससुराल वाले
सोनू ने बताया कि उसकी बहन रक्षाबंधन पर्व पर घर आई थी। उस समय उसकी बहन ने उन्हें कहा था कि उसकी ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग कर रहे हैं। उसकी मांग पूरी नहीें होने पर वह उसे जान से मार देंगे। उन्होंने उसे तब भी समझाकर वापस भेज दिया था। उन्हें क्या पता था कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी हत्या कर देंगे।
विज्ञापन

--
फंदा लगाने से महिला की मौत हुई है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शमशेर सिंह, थाना प्रभारी राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें