फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मंदिर के लिए 1.11 लाख का सहयोग दिया

Mon, 10 Nov 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के खरखौदा के गांव मंडौरी में ग्रामीणों के साथ मौजूद विधायक पवन खरखौदा। स्रोत :
विज्ञापन
खरखौदा। गांव मंडौरी के निर्माणाधीन शिव मंदिर में रविवार को विधायक पवन खरखौदा ने पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण के लिए 1.11 लाख रुपये का सहयोग दिया। इसके अलावा विधायक ने गांव स्थित एक कुटिया में 31 हजार रुपये का दान किया। विधायक पवन खरखौदा ने ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कहा कि धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं का विकास समाज में सद्भाव, सहयोग व एकता की भावना को मजबूत करता है। विधायक ने गांव की चौपाल में कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को 14 नवंबर को राई एजुकेशन सिटी में आयोजित होने वाले दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें