फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर महिला से लिए दस्तावेज, खुलवाया फर्जी खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलपुरा निवासी एक महिला को फेसबुक पर ऑनलाइन नौकरी के लिए एक एप पर क्लिक करना महंगा पड़ गया। आरोपी ने उसे फोन करके न केवल उसके दस्तावेजों की जानकारी ली, बल्कि उसी के नाम से एक बैंक में फर्जी खाता खुलवाकर दो बार ट्रांजेक्शन भी कर लिया। महिला को इसकी जानकारी तब लगी, जब उसके पास बैंक से फोन आया। इसको लेकर उसने शहर थाना की समता चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुगलपुरा निवासी पूजा शर्मा ने बताया कि उसने कई दिन पहले सोशल मीडिया पर ऑनलाइन नौकरी के लिए एक एप पर क्लिक किया। इसके बाद उसे एक फोन आया और बात करने वाले ने उसे बातों में उलझाकर ऑनलाइन नौकरी का झांसा दिया। उसने उसके दस्तावेजों की जानकारी ली और ओटीपी भी पूछ लिया। इसके बाद एक सप्ताह तक आरोपी से उसका कोई संपर्क नहीं हुआ। पूजा शर्मा के अनुसार 7 फरवरी को उसके पास सोनीपत से उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक से फोन आया तो उसे पता चला कि उसके नाम से इस बैंक में खाता खोला गया है। इसके बाद उसके पास बैंक की शाखा की तरफ से डाक के माध्यम से एक पैन कार्ड भी आया। इस पर उसने बैंक में जाकर यह खाता बंद कराया, जिसमें दो ट्रांजेक्शन भी किए गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें