फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 300 पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच हुई

Thu, 20 Feb 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 37: सोनीपत के गांव मलिकपुर में लगे शिविर के दौरान दस्तावेजों की जांच कराते पेंशनधारक। संवा
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मलिकपुर में बुधवार को पेंशन सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें समाज कल्याण विभाग की टीम पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच करने के लिए पहुंची। सरपंच विक्की टांक ने बताया कि शिविर के दौरान करीब 300 पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच की गई। दोपहर 1 बजे तक टीम की ओर से पेंशनधारकों के दस्तावेज लिए गए। उसके बाद टीम ने बाकी पेंशनधारकों को वापस भेज दिया। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। टीम की ओर से लोगों को बताया गया कि 4 मार्च को फिर गांव में शिविर लगाया जाएगा। जो भी व्यक्ति अपनी पेंशन से संबंधित दस्तावेजों की जांच कराने से वंचित रह गए हैं वह 4 मार्च को शिविर में पहुंचकर अपनी पेंशन का सत्यापन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें