फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गैर शिक्षक कर्मचारियों ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Thu, 20 Feb 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने बुधवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को ज्ञापन सौंपा। शिक्षा मंत्री बुधवार को नई शिक्षा नीति लागू करने को लेकर विश्वविद्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे थे। विवि के गैर-शिक्षण कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल में उप-प्रधान सुरेश कुमार, पूर्व प्रधान प्रवेश त्यागी ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर लंबित सेवा नियमों को हरियाणा सरकार से अनुमोदित करवाने एवं नए पदों को सृजित करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। उप प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री के साथ सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई, जिसमें शिक्षा मंत्री ने मांगों को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें