फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों के स्टेशन अवकाश रद, 24 घंटे कॉल ड्यूटी पर रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिवाली पर आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने अपने कार्यालय में उप सिविल सर्जन व अन्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि दिवाली पर्व पर चिकित्सकों के स्टेशन अवकाश रद कर दिए गए हैं। कोई भी चिकित्सक सोनीपत जिले से बाहर नहीं जाएगा। पर्व के चलते आग से झुलसने व अन्य गंभीर मरीज अस्पताल में आते हैं तो उनके इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात रहेंगे। सभी चिकित्सक 24 घंटे ऑन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ.जयकिशोर ने उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. गिन्नी लांबा को अस्पताल में सभी जरूरी दवाएं व अन्य संसाधन उपलब्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की ढील स्वीकार नहीं होगी। आपाकालीन वार्ड में तीन शिफ्टों में दो-दो चिकित्सक व स्टाफ कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। मरीज की गंभीर हालत होने पर उसे रेफर भी किया जा सकता है। आग से कम झुलसने वाले लोगों को भर्ती करने के लिए जिला नागरिक अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में अलग से बर्न वार्ड बनाया गया है। आपातकालीन वार्ड में घायल मरीज के आने के बाद फोन करके विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाया जाएगा। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. दिनेश छिल्लर, डॉ. तरुण यादव, डॉ. अनीता सहारण, डॉ. स्वराज चौधरी, डॉ. नीरज यादव, उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. गिन्नी लांबा, रेजीडेंट चिकित्सा अधकारी डॉ. राजेश सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें