फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चिकित्सकों ने दी राहत, एनएचएम कर्मियों की हड़ताल बनी आफत

Sat, 27 Jul 2024 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सरकार की ओर से मांगें पूरी किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद चिकित्सकों ने अपनी हड़ताल खत्म कर ओपीडी लगाई तो मरीजों को राहत मिली। लेकिन एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। ऐसे में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के चालकों को एंबुलेंस का स्टेयरिंग थमा दिया गया। 37 चालकों की 13 सरकारी एंबुलेंस पर ड्यूटी लगाई गई। इससे मरीजों व गर्भवती महिलाओं को राहत मिली।
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर दो दिन से हड़ताल कर रहे थे। उपचार न मिलने के कारण मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा था। सरकार की ओर से मांगें माने जाने के बाद चिकित्सकों ने शुक्रवार रात को अपनी हड़ताल खत्म कर दी। चिकित्सकों ने शनिवार को मरीजों का उपचार करना शुरू किया। लेकिन एनएचएम कर्मी 7वें वेतन आयोग लागू करने, स्थायी नियुक्ति करने समेत अन्य मांगों को लेकर दो दिन से हड़ताल कर रहे हैं। सरकार की ओर से सुनवाई न होने पर चेतावनी दी है कि अगर सोमवार तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया हड़ताल बढ़ाई जा सकती है।
जिले में एंबुलेंस की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग के पास 32 एंबुलेंस है। 21 चालू हालत में है और 11 ऑनरोड नहीं है। 21 में से 8 एंबुलेंस को सर्विस के लिए खड़ा कर रखा है। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को एंबुलेंस नहीं चल सकी थी। विभाग की ओर से एंबुलेंस चलाने के लिए कौशल रोजगार निगम के 37 चालकों की ड्यूटी लगाई गई। शुक्रवार देर रात 37 चालकों को शिफ्ट वाइज एंबुलेंस का स्टेयरिंग थमा दिया गया।
विज्ञापन

इन अस्पतालों से चलाई एंबुलेंस
जिला अस्पताल 3
सीएचसी गन्नौर 1
उपमंडल अस्पताल गोहाना 1
बीपीएस खानपुर 1
उपमंडल अस्पताल खरखौदा 1
पीएचसी मुरथल 1
सीएचसी बढ़खालासा 1
पीएचसी जाखौली 1
सीएचसी फिरोजपुर बांगर 1
सीएचसी जुआं 1
सीएचसी भैंसवाल कलां 1


वर्जन
चिकित्सकों ने अपनी हड़ताल समाप्त करके ओपीडी लगाई है। एनएचएम कर्मियों के हड़ताल पर जाने से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के चालकों से सरकारी एंबुलेंस चलवाई गई।
विज्ञापन

- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें