सोनीपत। गोहाना रोड के डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाने के लिए जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने दुकानदारों के साथ मांग उठाई। दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। संजय बड़वासनी ने बताया कि रिफ्लेक्टर न लगने के कारण कोहरे में हादसा होने की आशंका बनी रहती हैं। जिसके कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने बताया कि चौराहे पर ब्रेकर लगाया जाए और डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाया जाए। उन्होंने बताया कि रोड पर बने गड्ढे को भरा जाए। शहर के अंदर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के बीच गड्ढे बने हुए हैं। जिसके कारण लगातार दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस दौरान आसिफ, विक्की, रोहित, पंकज, रवि, मोनू, राजेश, दिनेश व कपिल मौजूद रहे।