संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। बड़ौता गांव में स्थित राजकीय स्कूल में शुक्रवार को खंड स्तरीय गीता जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 वर्ग में दिव्या ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय तथा सुहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12 वर्ग में दक्षिता प्रथम, पायल द्वितीय और प्राचीन तृतीय स्थान पर रही।
श्लोकोच्चारण में कक्षा 6 से 8 वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोई हुड्डा ने प्रथम, एसबीजी विद्यालय सिकंदरपुर माजरा ने द्वितीय और गीता विद्या मंदिर विद्यालय गोहाना ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 9 से 12 वर्ग में होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल गोहाना प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोई हुड्डा द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसराना तृतीय स्थान पर रहा।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 वर्ग में अंतिम ने प्रथम, मीनाक्षी ने द्वितीय और डिंपी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12 वर्ग में सोनी प्रथम, अंशिका द्वितीय और मानसी तृतीय स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता के कक्षा 6 से 8 वर्ग में दीपा ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय और अंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 9 से 12 वर्ग में अनुष्का प्रथम, सपना द्वितीय और रिया तृतीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को नोडल अधिकारी करम सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर गौरव कपूर, शीला सिंहरोहा, रितु धनखड़, इंदु, नीतू, आलोक, अनूप सांगवान, सविता आदि उपस्थित थे।